Varanasi News: आंधी में गिरे बांस को काटने को लेकर मारपीट, महिला समेत तीन घायल
वाराणसी, अक्टूबर 6 -- Varanasi News: बड़ागांव। थाना क्षेत्र के गोरी गांव में सोमवार शाम आंधी-बारिश में गिरे बांस को काटने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोसी ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर महिला और उसके दो बच्चों की पिटाई कर दी। घटना में तीनों घायल हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी चंदा देवी के मुताबिक सोमवार शाम आई आंधी में उनका बांस का पेड़ जमीन पर लटक गया था। आरोप है कि पड़ोसी दीपक राजभर चार-पांच सहयोगियों के साथ बांस काटकर ले जाने लगा। चंदा देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे यश और बेटी काजल को भी पीट दिया। मारपीट में तीनों घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.