Varanasi News: आंधी-पानी से अस्पताल की बत्ती 15 घंटे गुल, मरीज लौटे
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: सारनाथ, हिन्दुस्तान संवाद। सोवा रिग्पा अस्पताल में बुधवार रात आंधी-पानी से गुल बत्ती गुरुवार को 15 घंटे बाद चालू हुई। बिजली नहीं आने से वरिष्ठ डॉक्टर अपने केबिन में नहीं बैठे। नतीजा, तीन सौ से अधिक मरीज लौट गए। अपराह्न तीन बजे बिजली आने तक अस्पताल खाली हो चुका था। यह भी पढ़ें- Kausambi News: असर: पीएचसी अलीपुर जीता में बिजली आपूर्ति बहालबिजली गुल होने से मरीजों को परेशानी बता दें कि बुधवार रात आंधी-पानी में केंद्रीय उच्च तिब्बती शिक्षा संस्थान और सोवा रिग्पा अस्पताल की बत्ती चली गई। तिब्बती संस्थान की बिजली थोड़ी देर बाद आ गई। उधर, 15 घंटे बाद भी सोवा रिग्पा अस्पताल की विद्युत आपूर्ति सामान्य नहीं हुई। जनरेटर भी नहीं चालू किया गया। नतीजा, कम्प्यूटर और अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण संचालित नहीं हो सके। मरीजों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.