Varanasi News: अस्पताल सील, जांच के लिए कमेटी गठित
वाराणसी, अगस्त 4 -- Varanasi News: चिरईगांव, हिन्दुस्तान संवाद। चौबेपुर थानाक्षेत्र के रुस्तमपुर में अभय क्लीनिक एण्ड हास्पिटल में सोमवार को प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हुआ। विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है। सीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने एडिशनल सीएमओ डॉ. हरिश्चंद्र मौर्या के नेतृत्व में जांच कमेटी गठित की है। टीम ने चिरईगांव पीएचसी में डॉक्टर और कर्मचारियों का बयान दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि सोमवार को ग्राम पंचायत नेवादा की दलित बस्ती की 22 वर्षीय कंचन की निजी अस्पताल में प्रसव के बाद मौत हो गई। आशा कार्यकत्री उसे लेकर पहले चिरईगांव पीएचसी पहुंची थी। वहां एचआरपी (हाई रिस्क प्रेगनेंसी) बताकर कंचन को कबीरचौरा के महिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। लेकिन, आशा कार्यकत्री उसे निजी अस्पताल लेकर चली गई। वहां प्रसव के ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.