Varanasi News: अस्पताल में बेड रिजर्व रखने के निर्देश
वाराणसी, नवम्बर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। दीपावली के मद्देनजर जिले के सभी शासकीय अस्पतालों को अर्लट कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. एनपी सिंह ने मंडलीय अस्पताल, जिला अस्पताल, एलबीएस रामनगर में 15-15 और सीएचसी में पांच बेड रिजर्व रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा बर्न यूनिट में व्यवस्था बढ़ाने का निर्देश दिए हैं। उन्होंने त्वचा रोग, प्लास्टिक सर्जन सहित अन्य डॉक्टरों को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है। सीएमओ ने कहा कि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए हमारी टीम तैयार है। अस्पतालों में डॉक्टरों की टीम विशेष तौर पर तैनात रहेगी। एम्बुलेंस को अलर्ट मोड पर रखा गया है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: दीवाली पर किसी भी अनहोनी से निपटने को मुस्तैद एसटीएच
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.