वाराणसी, जुलाई 27 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। पयागपुर गांव (बड़ागांव) में एक परिवार अस्पताल में था, इधर चोरों ने घर खंगाल डाला। बड़ागांव पुलिस की सुस्ती को लेकर लोगों में नाराजगी है। गांव के अंशुमान निजी फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और हॉस्पिटल में तीन दिनों से भर्ती थे। परिवार के सदस्य भी अस्पताल में ही थे। वह रविवार सुबह हॉस्पिटल से घर पहुंचे तो मुख्य द्वार का ताला टूटा था। चोरों ने डेढ़ लाख नगद और 12 लाख के गहने पार कर दिया था। सूचना पर पहुंची बड़ागांव पुलिस ने मुआयना किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: बंद मकान के खिड़की का ताला तोड़, चोरों ने खंगाला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...