वाराणसी, अक्टूबर 29 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियमित ड्यूटी लगाई जाए। ओपीडी सुचारु रूप से संचालित हों। संसाधनों के अनुरूप ऑपरेशन किए जाएं। वहीं सभी सर्जनों की मासिक समीक्षा हो और उनके द्वारा की गई सर्जरी की रिपोर्ट तैयार की जाए। डिप्टी सीएम बुधवार को सर्किट हाउस में वाराणसी मंडल की विभागीय समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने विभिन्न योजनाओं पर चर्चा के दौरान पांडेयपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की प्रगति जानी। निर्माण कार्य को जल्द पूरा कराने को कहा। प्रिंसिपल डॉ. आरबी कमल से कहा कि स्वास्थ्य परियोजनाओं को गुणवत्तापूर्ण ढंग से समयबद्ध पूरा कराएं। अगर निर्माण में लापरवाही होती है तो कार्यदायी संस्था को ब्लैक...