Varanasi News: असलहों के साथ तीन युवक गिरफ्तार
वाराणसी, अगस्त 17 -- Varanasi News: बड़ागांव (वाराणसी)। पुलिस ने सोमवार को मदनपुर बड़ागांव मार्ग पर चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन युवकों को असलहों के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके पास से एक 32 बोर की देशी पिस्टल, एक 315 बोर का तमंचा, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि सिंह व शशि सिंह निवासी हरहुआ सिंहापुर तथा अनई के आदर्श मिश्रा के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगा देते थे, ताकि वाहन की पहचान न हो सके। इसके बाद राहगीरों को डराकर बाइक, मोबाइल और रुपये लूटने की योजना बनाते थे।।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.