वाराणसी, नवम्बर 16 -- Varanasi News: वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र ट्रस्ट की ओर से रविवार को लमही में 'सुनो मैं प्रेमचंद' का आयोजन हुआ। बाल कलाकार अर्नव उमर ने प्रेमचंद की बाल कहानी 'गुब्बारे पर चीता' का पाठ किया। ट्रस्ट के संरक्षक के डॉ. रामसुधार सिंह, श्रीप्रकाश श्रीवास्तव, प्रो. श्रद्धानंद, राजीव गोंड ने उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर तुल्याशु यादव, जयस राठौर, आदर्श सिंह, प्रियभांशु, हर्निया, शौम्य सिंह, धीरेंद्र सिंह, अब्दुल ताजीर, देवेश सिंह, हरेंद्र, गौरव, याश्वी मौर्य, अनमोल, सर्वेश, राठौर, दिपांशु, शुभम, हर्ष, वंश, हेमंत आदि उपस्थित रहे। संचालन आयुषी दूबे, स्वागत राजेश श्रीवास्तव एवं धन्यवाद ज्ञापन नमन श्रीवास्तव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...