Varanasi News: अर्धनारीश्वर रूप का दर्शन कर भक्त हुए निहाल
वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी। केदारघाट स्थित गौरी केदारेश्वर मंदिर में सोमवार को हरियाली शृंगार हुआ। बाबा के अर्धनारीश्वर स्वरूप का दर्शन पाकर भक्त निहाल हुए। शिवाला स्थित पं.राजकुमार पांडेय के आवास से बाबा के अर्धनारीश्वर रूप की प्रतिमा पालकी पर सवार करके मंदिर तक लाई गई। बाबा को 56 व्यंजनों का भोग लगाकर आरती उतारी गई। पूरे मंदिर परिसर को विभिन्न प्रकार के फूलों और पत्तियों से सजाया गया। सायंकाल मंदिर में भजन गंगा का आयोजन किया गया। कलाकारों का स्वागत राजू त्रिपाठी, राकेश कुमार पांडेय ने किया। यह भी पढ़ें- Bhadoni News: सजा महादेव का दरबार, देर रात तक लगे जयकारे
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.