वाराणसी, अक्टूबर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, संवाद। टैगोर कॉलोनी (अर्दली बाजार) में दी हिम क्लब इस साल शारदीय नवरात्र में श्री महादुर्गा पूजनोत्सव की 50वीं वर्षगांठ मनाएगा। बरसाना में कीर्ति मंदिर के स्वरूप में पूजा पंडाल बनेगा। शिखर की ऊंचाई करीब 16 फीट होगी। क्लब के अध्यक्ष विजय यादव, महामंत्री आशीष पाठक और कोषाध्यक्ष आशुतोष पांडेय ने बुधवार को संयुक्त रूप से बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा सिंहासन पर विराजमान होगी। असुरों की प्रतिमाएं अलग होंगी। बताया कि 18 अक्तूबर को महाअष्टमी पर रात में भजन और 19 अक्तूबर को महानवमी पर मां गंगा की आरती की जाएगी। पूजा समारोह के आयोजन में गोकुल लालवानी, पंकज पांडेय और जय सेठ का विशेष सहयोग है। यह भी पढ़ें- Banka News: बांका : पंजवारा दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र को लेकर जोरों से चल रही है तैयारी यह भ...