Varanasi News: अर्दली बाजार में जयकारों के बीच मां दुर्गा को दी विदाई
वाराणसी, अक्टूबर 25 -- Varanasi News: वाराणसी। अर्दली बाजार स्थित जय माता दी स्पोर्टिंग क्लब के दुर्गा पूजनोत्सव का समापन देर रात भव्य विसर्जन शोभायात्रा के साथ हुआ। मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई देने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े। शोभायात्रा से पूर्व गंगा आरती का आयोजन हुआ। इसके बाद ढोल-नगाड़ों की गूंज और आकर्षक आतिशबाजी के बीच विसर्जन यात्रा निकाली गई। युवा, बच्चे और महिलाएं मां के जयकारे लगाते हुए झूमते रहे। पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। श्रद्धालुओं ने नम आंखों से माता रानी को विदाई दी और अगले वर्ष पुनः आगमन की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.