वाराणसी, जुलाई 21 -- Varanasi News: सारनाथ (वाराणसी), संवाददाता। सथवां बाउली स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में सोमवार देर रात अराजकतत्वों ने देव प्रतिमा तोड़कर घंटा चुरा लिया। सारनाथ पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के सहारे आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मंदिर में लगभग चार फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा थी। सोमवार देर रात अराजकतत्वों ने मंदिर का ताला तोड़कर उसे खंडित कर दिया। वे घंटा भी चुरा ले गए। गांव निवासी वीरेंद्र ने हनुमान प्रतिमा तोड़े जाने की जानकारी ग्रामीणों को दी। मामले में डॉ. अरविंद श्रीवास्तव ने तहरीर दी। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश जारी है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हनुमान प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोड़ा, ग्रामीणों में आक्रोश एसीपी सारनाथ विनय कु...