Varanasi News: अरबी रूमाल-दुपट्टा ओढ़ाकर हाजियों का सम्मान
वाराणसी, जुलाई 12 -- Varanasi News: वाराणसी। सामाजिक संस्था इसरा ने वाराणसी और आसपास के जिलों में हाजियों का सम्मान किया। उन्हें अरबी रूमाल और दुपट्टा ओढ़ाया गया। मकबूल आलम रोड स्थित होटल में रविवार को समारोह में सम्मानित होते ही वे भावुक हो गए। उन्होंने हजयात्रा के वाकये सुनाए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अब्दुल हादी खां ने की। हाजी इश्तियाक हुसैन ने मदीना में रौजा-ए-अकदस की जियारत का जिक्र किया तो उनकी आंखें पुरनम हो गईं। भावुक पल को याद करते हुए कहा कि वहां दिल में सिर्फ दुआ थी। गाजीपुर के हाजी हनीफ ने बताया कि हजयात्रा में इसरा की ट्रेनिंग बड़ा काम आयी। हज के नियमों और रस्मों को पूरा करने में मदद मिली। यह भी पढ़ें- Kanpur News: हज से लौटे 150 जायरीन का इस्तकबाल मऊ के हाजी खुर्शीद ने कहा कि काबा शरीफ और मस्जिद-ए-नबवी में इबादत का अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.