Varanasi News: अमूल दूध खरीदने के नाम पर 1.24 लाख ठगे
वाराणसी, सितम्बर 21 -- Varanasi News: चौबेपुर (वाराणसी), संवाद। बरथरा खुर्द निवासी अमूल दूध विक्रेता आकाश सिंह साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठग ने अनोखे ढंग से उनके खाते से सवा लाख रुपये उड़ा दिये। उसने पहले उन्हें पैसे भेजे और बाद में उसे वापस कराने के नाम पर उन्हें चूना लगाया। उन्होंने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले के खुलासे की मांग की। पीड़ित अमूल दूध विक्रेता आकाश सिंह ने बताया कि 20 सितंबर को उनके मोबाइल फोन पर अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। उसने खुद को पीएससी अधिकारी बताया। बताया कि वह चौबेपुर थाना परिसर में है। उसने उनकी दुकान से 15 दिन तक प्रतिदिन 20 लीटर दूध खरीदने की इच्छा जताई। बातचीत के बाद उन्होंने उसे 15 दिन दूध का भुगतान 21 हजार रुपये बताया। वह राजी हो गया। उसने उनके बैंक खाता नंबर पूछा। उन्होंने उसे बता दिया। उसने 15 हजार रुप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.