वाराणसी, अगस्त 12 -- Varanasi News: वाराणसी। सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में अस्सी घाट पर बुधवार को पुणे के युवा कलाकार अभेद अभिषेकी का शास्त्रीय गायन हुआ। उन्होंने राग भैरव में गायन किया। विलंबित और द्रुत लय की बंदिशें सुनाने के बाद समापन शिव भजन से किया। उनके साथ तबला पर पंकज राय एवं हारमोनियम पर पंकज शर्मा ने संगत की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...