वाराणसी, नवम्बर 2 -- Varanasi News: वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। सिगरा स्थित अधीक्षण अभियंता (एसई) कार्यालय और हरहुआ डिविजन के अभियंताओं की एक महीने के बाद अंतत: नींद टूटी। वाराणसी जोन प्रथम के मुख्य अभियंता अनिल वर्मा की फटकार के बाद रविवार को टूटा टिन शेड हटवाया गया। सर्किल कार्यालय के पार्किंग एरिया की सफाई कराई गई। तारों की सुव्यवस्थित किया गया। पेड़ों की डालिया भी काटी गई। एसई कार्यालय की पार्किंग का टिनशेड एक महीने पहले आंधी में टूट कर लटक रहा था। इससे यहां आने वाले उपभोक्ताओं और कर्मचारियों में बड़े हादसे का भय था। उपभोक्ताओं और कर्मचारियों ने एसई कार्यालय और हरहुआ डिविजन के अभियंताओं से कई बार शिकायत की लेकिन ध्यान नहीं दिया जा रहा था। यह भी पढ़ें- Varanasi News: अभियंताओं के मतभेद से जाएगी लोगों की जान आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' न...