वाराणसी, नवम्बर 8 -- कृष्णा अपार्टमेंट में आग Varanasi News: वाराणसी, संवाद। जवाहर नगर कॉलोनी (भेलूपुर) स्थित कृष्णा अपार्टमेंट में शनिवार तड़के शॉर्ट-सर्किट से दो फ्लैटों में आग लग गई। अपार्टमेंट के तीसरे और पांचवें तल पर आग फैलने से अफरा-तफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने तीन दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया। घटना में मां और बेटा झुलस गए। अपार्टमेंट के डक्ट में शार्ट-सर्किट से आग लग गई, जो पांचवीं मंजिल के एक फ्लैट तक जा पहुंची। रोहित लोहिया का बंद फ्लैट अंदर से धूं-धूंकर जलने लगा। इसके पास वाले फ्लैट में 45 वर्षीय रूबी सिंह, अपने दो बच्चों अर्पिता और रुद्र सिंह के साथ सो रही थीं। आग की लपट उनके फ्लैट की ओर आने लगी और धुआं तेजी से कमरे में भरने लगा। इसके बाद वह बच्चों को लेकर बचने के लिए निकलीं, गलियारे में उठ रही तेज लपट की चपेट...