Varanasi News: अपहरण की सूचना पर मचा हड़कंप, युवती को परिजन ही जबरदस्ती ले गए थे कार में
वाराणसी, सितम्बर 12 -- Varanasi News: वाराणसी। रोहनिया के भदवर में निजी मेडिकल कॉलेज के पास एचपी पेट्रोल पंप से शुक्रवार रात युवती के अपहरण की सूचना से हड़कंप मच गया। युवती को कुछ लोग जबरस्ती स्कॉर्पियो में भर रहे थे। इसका वीडियो वायरल होते ही रोहनिया पुलिस ने जांच शुरू की। एसीपी रोहनिया अवधेश विश्वकर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में दिखाई दे रहे वाहन के नंबर के आधार पर पुलिस ने ई-चालान ऐप से वाहन स्वामी की जानकारी हासिल की। वाहन स्वामी के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर वाहन का संबंध बबुरी, जनपद चंदौली से होना सामने आया। पुलिस ने युवती के पिता से फोन पर संपर्क कर जानकारी ली। पिता ने बताया कि उनकी बेटी किसी बात को लेकर नाराज थी और घर आने को तैयार नहीं थी। वह अपने दोस्त के साथ घूम रही थी। इसके बाद परिजन अपनी कार से उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.