Varanasi News: अन्नपूर्णा भोजनालय में चाकू के साथ पकड़ाया युवक
वाराणसी, सितम्बर 13 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के निकट अन्नपूर्णा मंदिर के भोजनालय में टोपी पहने एक युवक पहुंचा तो लोग अचकचा गए। उसकी चेंकिंग में मीट काटने वाला चाकू मिलने पर लोग सन्न रह गए। दशाश्वमेध पुलिस एवं अन्य जांच एजेंसियों की छानबीन में वह सामान्य मजदूर निकला। भूख लगने पर वह खाने के लिए अन्न क्षेत्र पहुंचा था। पुलिस ने उसे खाना खिलाया। युवक चंदौली के मुगलसराय नगर के एक मोहल्ले का निवासी है।
जांच प्रक्रिया छानबीन में सामने आया कि वह बेहद गरीब परिवार का है। हर दूसरे-तीसरे दिन पैदल ही मुगलसराय से बुलानाला स्थित लेबर मंडी में आता है। वह शनिवार को भी घर से सुबह आठ बजे निकलकर बुलानाला लेबर मंडी पहुंचा था। सुबह 10 बजे तक काम नहीं मिला। इस दौरान उसने मजदूर साथियों से बताया कि उसने एक दिन पहले से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.