वाराणसी, सितम्बर 2 -- Varanasi News: पिंडरा। पंचायत सहायकों ने सात सितंबर से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन के संबंध में बुधवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीओ (पंचायत) सुनील सिंह को दिया। उन्होंने मानदेय खत्म कर 30 हजार प्रतिमाह देने, महिला पंचायत सहायकों के स्थानांतरण, कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड और जीवन बीमा की सुविधा देने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में पंचायत सहायक यूनियन संघ के ब्लॉक अध्यक्ष निखिल पटेल, सचिव चंदन भारती, कोषाध्यक्ष शिवानी पटेल, मीडिया प्रभारी शिवेश कुमार पांडेय, आकाश सक्सेना, उपेंद्र कुमार प्रजापति, कपिल कुमार गौतम, अभिषेक, संत शील कोविड, जितेंद्र पटेल, अनिशा पटेल, साक्षी यादव, विशाल कुमार प्रमुख रहे। यह भी पढ़ें- Hamirpur News: पंचायत सहायकों ने एडीओ पंचायत को सौंपा पांच सूत्री ज्ञापन

हिंदी हिन्दुस्तान क...