वाराणसी, अक्टूबर 24 -- Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पुलिस आयुक्त को निर्देश दिया कि एयर शो के दौरान गंगा घाटों तक पब्लिक की पहुंच आसान की जाए। अनावश्यक बैरिकेडिंग कर दर्शकों को न रोका जाए। भीड़ के मद्देनजर ट्रैफिक का समुचित प्रबंध करें। उन्होंने प्रधानमंत्री के आगमन एवं एयर शो के लिहाज से घाट सहित अन्य आवश्यक सभी स्थानों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था के भी निर्देश दिए। वाहन पार्किंग के पर्याप्त स्थल, रूट डायवर्जन के साथ सुगम यातायात पर जोर दिया। मुख्यमंत्री योगी शाम करीब पौन छह बजे लखनऊ से सम्पूर्णानंद संस्कृत विवि के मैदान में बने हेलीपैड पर पहुंचे। यहां से सर्किट हाउस गए। वहां सभागार में बैठक के दौरान डीएम सत्येंद्र कुमार तथा पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल ने जिला तथा पुलिस प्रशासन की त...