वाराणसी, अक्टूबर 4 -- Varanasi News: पिंडरा, संवाद। अपना दल (एस) की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशानुसार तहसील के कई गांवों में रविवार को हर घर झंडा और नेम प्लेट अभियान चलाया गया। गंगापुर, बैकुंठपुर और घोंघरी सहित कई गांवों में पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के घरों पर पार्टी झंडा और नेम प्लेट लगाया गया। व्यापार मंच के जिलाध्यक्ष मंगला प्रसाद पटेल के आवास पर भी झंडा-नेम प्लेट लगा। रोहनिया विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुनील पटेल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य प्रत्येक कार्यकर्ता को पहचान देना है। कहा कि अपना दल (एस) सामाजिक न्याय, वंचितों के अधिकारों की रक्षा, व्यवस्था परिवर्तन तथा शोषितों के उत्थान के लिए संघर्षरत है। कार्यक्रम में विस क्षेत्र अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा, राजकुमार राव, विकास पटेल, राहुल पटेल, विनोद पटेल, सत्यम पटेल, चंद्रशेखर...