वाराणसी, अक्टूबर 3 -- Varanasi News: वाराणसी, हिटी। सिविल जज (सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक) अभिषिक्ता यादव की कोर्ट में शनिवार को ज्ञानवापी के अतिप्राचीन मामले में सुनवाई टल गई। पीठासीन अधिकारी के अवकाश होने के कारण सुनवाई नहीं हो पाई। अगली सुनवाई 23 अक्तूबर को होगी। पिछले दिनों कोर्ट में प्रतिवादी सुन्नी वक्फ बोर्ड ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के हवाला देते हुए वाद के अग्रिम सुनवाई नहीं किए जाने की मांग की। इसी पर सुनवाई चल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...