Varanasi News: अग्रहरि समाज ने धूमधाम से मनाई श्री अग्रसेन जयंती
वाराणसी, अक्टूबर 18 -- Varanasi News: वाराणसी। अग्रहरि समाज वाराणसी महानगर की ओर से रविवार को श्री अग्रसेन जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व समाज के अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने किया। सुबह 9 बजे मैदागिन चौराहा स्थित अग्रसेन पार्क में समाज के संरक्षक शंभू नाथ अग्रहरि ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर सुशील अग्रहरि, सागर अग्रहरि, जितेन्द्र अग्रहरि, अरुण अग्रहरि, सत्यम अग्रहरि, शिवम अग्रहरि आदि उपस्थित रहे। सदस्यों ने महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग एक रुपया और एक ईंट के सिद्धांत पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.