वाराणसी, अक्टूबर 10 -- Varanasi News: वाराणसी। श्रीअग्रसेन जयंती के अवसर पर लक्ष्मीकुंड स्थित महालक्ष्मी मंदिर में शनिवार को श्रीकाशी अग्रवाल समाज की अग्र कुलदेवी महालक्ष्मी माता का शृंगार एवं पूजन हुआ। समाज के सभापति संतोष कुमार अग्रवाल, प्रधानमंत्री डॉ. रचना अग्रवाल एवं जयंती संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल ने महालक्ष्मी का फूलों से शृंगार किया, आरती उतारी। भक्तगणों एवं सदस्यों में प्रसाद का वितरण हुआ। मुख्य संयोजक प्रद्युम्न अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्तूबर को महाराज अग्रसेन की जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी हो रही है। प्रातः 10 बजे अग्रसेन प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। दोपहर बाद तीन बजे शापुरी माल से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। कार्यक्रम में सुनीता अग्रवाल, माधुरी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, विनय अग्रवाल, सर्वेश अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, आरसी जैन,...