Varanasi News: अग्रसेन जयंती पर मेधावियों का होगा सम्मान
वाराणसी, अक्टूबर 8 -- Varanasi News: वाराणसी, मुख्य संवाददाता। महाराज अग्रसेन की जयंती पर मारवाड़ी समाज मेधावियों का सम्मान करेगा। समाज के ऐसे बालक-बालिका जो आर्थिक कारणों से पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं, उनकी पढ़ाई का जिम्मा भी उठाएगा। यह निर्णय बुधवार को लक्सा रोड स्थित मारवाड़ी समाज भवन में हुई बैठक में किया गया। अनूप सराफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में तय हुआ कि 11 अक्तूबर को अग्रसेन जयंती पर समारोह का आयोजन होगा। संस्था के प्रधानमंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि समाज के गरीब बच्चे, जो फीस के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं, उनकी व्यवस्था समाज कराएगा। विभिन्न पाठ्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण होने वाले युवक-युवतियों को प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Varanasi News: महाराज अग्रसेन के विचारों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.