Varanasi News: अग्निवीर और आर्मी अफसर बनने को कर रहे प्रेरित
वाराणसी, अक्टूबर 27 -- Varanasi News: वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से वाराणसी समेत रीजन के 12 जनपदों में शिविर और सेमिनार आयोजित कर किशोरों और युवाओं को न केवल अग्निवीर, बल्कि सैन्य अफसर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सैन्य अफसरों का मानना है कि पूर्वांचल में प्रतिभा की कमी नहीं है। न केवल अग्निवीर, बल्कि एनडीए और सीडीएस के जरिए अफसर भी बन सकते हैं। सैन्य सेवाओं के लिए प्रेरित करने और यूथ में देश सेवा की भावना जगाने के लिए अफसर स्कूलों तक पहुंच रहे हैं। सेना भर्ती कार्यालय की ओर से यह पहल शुरू की गई है। इसमें 12वीं तक के स्कूलों को फोकस किया जा रहा है, ताकि अग्निवीर के लिए अधिक से अधिक आवेदन आएं और कड़ी प्रतियोगिता के बाद बेहतर जवान मिल सकें। साथ ही इस पर भी फोकस हैं कि पूर्वांचल से भी सैन्य अफसर निकलें। अमूमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.