वाराणसी, सितम्बर 1 -- Varanasi News: वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। जनपद में इस वर्ष के मानूसन सत्र के अगस्त माह में मेघ खासे मेहरबान रहे। 35 साल बाद अगस्त में सर्वाधिक 82 फीसदी बारिश का रिकार्ड बना है। जुलाई में औसत से कम वर्षा होने से चिंतित किसानों का अगस्त में तनाव दूर हुआ तो नदी-नहरें भी लबालब हो गईं। इससे रबी तक की फसलों के लिए पानी की चिंता नहीं करनी होगी। पिछले दो साल से लगातार अगस्त में चार सौ एमएम से अधिक बारिश हो रही है। यह भी पढ़ें- 125 साल का रिकॉर्ड टूटा! भारत में 1901 के बाद सबसे गर्म रहा अगस्तजुलाई में वर्षा की कमी बनारस में जुलाई में औसत से 51 फीसदी कम बारिश हुई थी। तब किसानों को धान की नर्सरी की चिंता सता रही थी। अगस्त में मेघों ने उनकी चिंता दूर कर दी। अगस्त में औसत 245.1 एमएम बारिश होनी चाहिए जबकि इस बार 448 मिमी पानी गि...