वाराणसी, नवम्बर 6 -- जलभराव के स्थायी समाधान के लिए ड्रेन लाइन Varanasi News: वाराणसी, विशेष संवाददाता। अखरी-भिखारीपुर मार्ग पर बारिश के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए पीडब्ल्यूडी ने 14.89 करोड़ से स्टॉर्म वाटर ड्रेन लाइन डालने का शुरू करा दिया है। 14.89 करोड़ से करीब 4.5 किमी लंबी पाइप लाइन बिछाई जाएगी। भिखारीपुर से अखरी बाइपास के बीच पीडब्ल्यूडी ने तीन वर्ष पूर्व सड़क निर्माण कराया था। बरसाती पानी की निकासी के लिए किनारे ड्रेनेज बनाए गए थे। लेकिन निर्माण की अवधि के दौरान ही मिट्टी औऱ मलबा भर जाने से एक दिन भी इस्तेमाल नहीं हो सका। लिहाजा, बारिश के बाद सड़क पर लम्बे समय तक जलजमाव रहता है। हाल ही में काशी पहुंचे अखिलेश यादव ने भी अपने सोशल मीडिया एक्स पर जलभराव की फोटो डालकर सरकार की कार्यशैली को कटघरे में खड़ा किया था। पी...