Varanasi News: अकासा एयरलाइंस की चार उड़ानें रद्द
वाराणसी, जुलाई 6 -- Varanasi News: बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। लालबहादुर शास्त्री एयरपोर्ट आने वाली अकासा एयरलाइंस की चार उड़ानें सोमवार को रद्द कर दी गईं। ऑपरेशनल कारणों से उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को परेशानी हुई। उड़ान संख्या क्यूपी 1421 बेंगलुरु से सुबह वाराणसी आती है। यहां से यह क्यूपी 1422 बनकर सुबह 10.35 बजे बेंगलुरु जाती है। एयरलाइंस की दूसरी उड़ान क्यूपी 1423 बेंगलुरु से अपने निर्धारित समय शाम पांच बजकर 17 मिनट पर यहां पहुंचती है। इसके बाद वह क्यूपी 1425 बनकर शाम पांच बजकर 50 मिनट पर बेंगलुरु जाती है। ऑपरेशनल कारणों से चारों उड़ानें रद्द कर दी गईं। एयरलाइंस के अधिकारियों ने बताया कि ऑपरेशनल कारणों से उड़ानें रद्द की गईं। उड़ानें रद्द होने की सूचना यात्रियों को मोबाइल फोन पर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.