वाराणसी, अक्टूबर 15 -- Varanasi News: वाराणसी। बीएचयू के पहले अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह के लिए गुरुवार को स्वतंत्रता भवन सभागार में पूर्वाभ्यास हुआ। मुख्य समारोह शुक्रवार को इसी सभागार में होगा। बीएचयू में पहली बार अंतिम वर्ष से इतर प्रथम और द्वितीय वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। गुरुवार को आयोजित पूर्वाभ्यास में कुलसचिव राजन श्रीवास्तव, परीक्षा नियंता डॉ. अवधेश कुमार, अपर परीक्षा नियंता प्रो. जीपी सिंह, संस्थानों के निदेशक, संकाय प्रमुख एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे। समारोह से जुड़े विद्यार्थी, शिक्षक और प्रबंधन दल के सदस्यों ने भी इसमें भाग लिया। इस दौरान समारोह की पूरी प्रक्रिया की समीक्षा कर तैयारियों का आकलन किया गया। संबंधित अधिकारियों को समारोह के सुचारु एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक निर्देश दिए ग...