वाराणसी, नवम्बर 7 -- Varanasi News: वाराणसी। स्वामी अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालयीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) का समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की कुल छह टीमों ने भाग लिया। शीएट कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि मेजबान की टीम उपविजेता रही। अतुलानंद हिंदू महाविद्यालय के चार खिलाड़ियों का चयन विश्वविद्यालय की बास्केटबॉल टीम के लिए किया गया। मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक राहुल सिंह ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई दी। कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सामूहिकता की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। विश्वविद्यालय पर्यवेक्षक के रूप में प्रो. उर्जस्विता सिंह उपस्थित रहीं। यह भी पढ़ें- Varanasi News: ईस...