Varanasi MLC Election Result: मोदी की काशी में भाजपा एमएलसी शिक्षक सीट हारी, स्नातक पर भी सपा से पीछे
नई दिल्ली, अक्टूबर 28 -- यूपी एमएलसी चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। शिक्षक एमएलसी की सीट भाजपा हार गई है और स्नातक सीट पर भी सपा से पीछे चल रही है। पिछले चुनाव में भी सपा ने भाजपा को हराकर दोनों सीटें जीती थीं। सपा ने अपने प्रत्याशियों को रिपीट किया था। शिक्षक सीट पर सपा के लाल बिहारी यादव ने भाजपा के प्रमोद कुमार मिश्रा को प्रथम वरीयता में चार हजार से ज्यादा वोटों से हराया। सपा प्रत्याशी को लाल बिहारी यादव को पहले चरण में 6941 और दूसरे में 4017 कुल 10958 वोट मिले। भाजपा के डॉ. प्रमोद कुमार मिश्र को पहले चरण में 3005 और दूसरे में 3055 यानी कुल 6060 वोट हासिल हुए। अन्य प्रत्याशियों की बता करें तो चेतनारायण सिंह को 3111, अवधेश सिंह को 108, ऋतिका दुबे के 450, डॉ. जितेंद्र कुमार सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.