नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- Vande Bharat Sleeper Train: देशभर के लगभग सभी राज्यों को वंदे भारत ट्रेन मिल चुकी है। पिछले कई सालों से चल रहीं इन ट्रेनों ने भारतीय रेलवे को और बेहतर कर दिया है। अब कम समय में ही लोग अपने गंतव्य तक पहुंच जा रहे हैं। इस बीच, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल यात्रियों को एक और बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया है कि बेंगलुरु से मुंबई के बीच स्लीपर वंदे भारत ट्रेन को मंजूरी मिल गई है। यह ट्रेन केसीआर बेंगलुरु शहर से मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस तक चलेगी। यह जानकारी बेंगलुरु सेंट्रल के सांसद पीसी मोहन ने 11 अप्रैल को पत्र साझा करके दी है। हालांकि, रेलवे ने अभी तक ट्रेन का शेड्यूल घोषित नहीं किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि 16 घंटे से कम समय में यह ट्रेन मुंबई से बेंगलुरु पहुंच जाएगी। बेंगलुरु सेंट्रल से भाजप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.