नई दिल्ली, जून 13 -- अगर कोई आपसे कहे कि चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आपके ही खून का इस्तेमाल किया जाएगा, तो शायद आपको यह बात थोड़ी अजीब लगे। लेकिन इन दिनों वैम्पायर फेशियल नाम का एक ब्यूटी ट्रीटमेंट काफी चर्चा में है। कई लोग इसे दमकती और जवान दिखने वाली त्वचा का राज मानते हैं। इसका नाम भले ही डरावना लगे, लेकिन इसमें कोई डरने वाली बात नहीं है। इस प्रक्रिया में आपके शरीर से थोड़ा-सा खून लिया जाता है और उसी के एक खास हिस्से को चेहरे पर लगाया जाता है। माना जाता है कि इससे त्वचा को खुद को ठीक करने और नई चमक पाने में मदद मिल सकती है। यही वजह है कि ये ट्रीटमेंट तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है।वैम्पायर फेशियल के बारे में... नाम सुनकर ऐसा लग सकता है कि यह कोई बहुत कठिन या दर्दनाक प्रक्रिया होगी, लेकिन ऐसा नहीं है। वैम्पायर फेशियल को प्लेटले...