नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- वैशाख अमावस्या पर इस साल 17अप्रैल को मनाई जाएगी। इस दिन पितरों के लिए दान , तर्पण करना शुभ माना जाता है। वैशाख मास जैसा मास नहीं है। ऐसा कहा जाता है कि इस मास में देवता और तीर्थ जल में निवास करते हैं, इसलिए इस महीने को खास माना जाता है। स्नान और दान के लिए वैशाख मास और वैशाख अमावस्या का दिन बहुत खास है। इस दिन गंगाजल में स्नान पितरों के लिए दीपदान और अन्य चीजों का दान आपको हर तरह से सुखद बनाता है।वैशाख अमावस्या में किन चीजों का दान करना उत्तम रहता है वैशाख मास में धूपसे तपे और थके किसी व्यक्ति को सुखद पलंग का दान करता है, उसे जन्म-मृत्यु आदि के क्लेश परेशान नहीं करते हैं। जो वैशाखमास की अमावस्या को पहनने के लिए कपड़े और बिछावन देता है, वह समस्त पापों से रहित हो मोक्ष-को प्राप्त होता है। जो तिनके की बनी हुई या अन्य ...