नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख अमावस्या 17 अप्रैल 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस दिन पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने और पितृ दोष से मुक्ति पाने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। इस बार वैशाख अमावस्या पर सर्वार्थ सिद्धि योग का अत्यंत शुभ संयोग बन रहा है, जो पूरे दिन रहेगा। साथ ही सुबह 6:29 से दोपहर 12:02 तक अमृत सिद्धि योग भी रहेगा। इन दोनों योगों में किए गए उपाय और दान का फल कई गुना बढ़ जाता है। पितर प्रसन्न होकर परिवार पर कृपा बरसाते हैं और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।सर्वार्थ सिद्धि योग का महत्व सर्वार्थ सिद्धि योग में सभी कार्य सिद्ध होते हैं। इस योग में अमावस्या की पूजा, तर्पण और दान करने से पितरों की आत्मा को तृप्ति मिलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस दिन किए गए शुभ कार्यों का फल अक्षय रहता है। इसलिए 17 अप्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.