Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या कब है? बन रहा यह शुभ योग, जरूर करें ये उपाय
नई दिल्ली, अप्रैल 9 -- हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व होता है। सनातन धर्म में हर महीने अमावस्या तिथि आती है लेकिन वैशाख माह की अमावस्या तिथि खास मानी गई है। इस बार वैशाख अमावस्या पर शुभ संयोग भी बन रहा है। इसलिए इस यह तिथि और भी खास मानी जा रही है। इस तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण भी किया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, अमावस्या के दिन महिलाएं पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा यह भगवान विष्णु को समर्पित होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा की जाती है। इस दिन भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व होता है। अमावस्या तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान का विशेष महत्व होता है। इस पावन दिन नदी में स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य देकर पितरों का तर्पण किया जाता है। चलिए जानते हैं कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.