UTU पेपर लीक: प्रोफेसर को जेल और परीक्षा नियंत्रक को हटाया; अगस्त में दोबारा परीक्षाएं
देहरादून, जुलाई 27 -- UTU paper Leak: उत्तराखंड तकनीकी विवि (यूटीयू) के चर्चित पेपर लीक कांड में विवि प्रशासन ने परीक्षा नियंत्रक वीके पटेल को पद से हटा दिया है। उनकी जगह दीपक कुमार को परीक्षा नियंत्रक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं, पेपर लीक के आरोपी सहायक प्रोफेसर डॉ. आशीष पर शनिवार को ही आजीवन शिक्षण कार्य करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यह मामला बीटेक के 'मशीन लर्निंग' और 'इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थ्योरी'विषयों के प्रश्नपत्र लीक होने से जुड़ा है। आरोप है कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र छात्रों तक पहुंचाए गए। खुलासा के बाद विवि ने दोनों परीक्षाएं निरस्त कर दी थीं। अब दोनों विषयों की परीक्षाएं दोबारा होंगी। यह भी पढ़ें- एक और पेपर लीक में शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, असिस्टेंट प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.