Uttarakhand Weather: सुबह धूप, दोपहर बाद आंधी और झमाझम बारिश; उत्तराखंड में आज ओलावृष्टि का अलर्ट
देहरादून, अक्टूबर 12 -- Uttarakhand Weather: सुबह धूप, दोपहर बाद आंधी-बारिश और शाम के समय ठंडी हवाएं। राजधानी देहरादून में मौसम का बदलता मिजाज अब लोगों को ठंड का अहसास कराने लगा है। रविवार को प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। हरिद्वार के लक्सर में सर्वाधिक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी गरज चमक के साथ कई क्षेत्रों में ओलावृष्टि हो सकती है। 13 और 14 अक्तूबर को मौसम सामान्य रहेगा। बारिश के बाद पहाड़ों में तापमान पांच डिग्री तक लुढ़क गया है, जबकि मैदानी इलाकों में दो डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। मसूरी में बारिश के साथ ठिठुरन बढ़ गई है। इधर, मौसम विभाग ने 14 अक्तूबर तक पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं कहीं बारिश की संभावना जताई है। इस बीच कुछ इलाकों में गरज-चमक और ओलावृष्टि की आशंका भी है। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.