Uttarakhand Weather: सितंबर की रातें 14 साल बाद इतनी सर्द; 5 डिग्री तक लुढ़का पारा, आज भी बारिश
देहरादून, सितम्बर 29 -- Uttarakhand Weather: तीन दिन की रिमझिम बारिश ने सितंबर में देहरादून की रातों को ठंडा कर दिया है। रविवार को न्यूनतम तापमान 18.4 और सोमवार को 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह सामान्य से दो डिग्री कम है। बारिश और ठंडी हवाओं के चलते रात को पंखे बंद करने पड़े। लोगों ने चादर-कंबल निकाल लिए। दिन में भी हल्के गर्म कपड़ों की जरूरत महसूस हुई। सितंबर 2012 में दून का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री तक पहुंचा था। इस बार 14 साल बाद सितंबर की रातों में ऐसी ठंड महसूस हो रही है। सोमवार को दून का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। पंतनगर में अधिकतम तापमान 29.6 और न्यूनतम 22.3 डिग्री रहा। मुक्तेश्वर में दिन का तापमान 16.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से पांच डिग्री कम है। रात का पारा 12.4 डिग्री दर्ज हुआ। न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.