Uttarakhand Weather: मॉनसून की उल्टी गिनती शुरू, आज उत्तराखंड के इन इलाकों में भारी बारिश
देहरादून, जून 25 -- Uttarakhand Weather 25 June: उत्तराखंड में मॉनसूनी हवाओं की धीमी रफ्तार के कारण मॉनसून को दस्तक देने में कुछ समय और लग सकता है। जून के तीसरे सप्ताह तक पहुंचने वाले मॉनसून को अभी दो से तीन दिन और लग सकते हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में प्री-मॉनसून और मौसमी बदलावों के चलते छिटपुट बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 25 जून के लिए देहरादून, नैनीताल समेत सात जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चल सकती हैं। इससे पहले बुधवार को देहरादून और मसूरी में झमाझम बारिश से मौसम सुहावना हो गया। बारिश और सर्द हवाओं के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह धूप खिली थी। अचानक से मौसम ने करवट ली। करीब 12 बजे आसमान में काले बादल छा गए। तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.