देहरादून, अगस्त 17 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में तेज बारिश की वजह से रविवार को 120 सड़कें बंद हो गईं। कई अन्य सड़कों पर बार-बार यातायात बाधित होता रहा। वहीं, जयपुर से देहरादून आ रही इंडिगो की एक फ्लाइट रविवार सुबह खराब दृश्यता के कारण छह चक्कर काटने के बाद उतर सकी। आज मौसम विभाग ने लोक निर्माण विभाग के पोर्टल के अनुसार रविवार दिन तक बंद सड़कों की संख्या 180 तक पहुंच गई थी। लेकिन देर शाम तक 60 सड़कों को खोल दिया गया। इसके बाद बंद सड़कों की संख्या 120 रह गईं। विभाग के एचओडी राजेश शर्मा ने बताया कि बंद सड़कों को खोलने के प्रयास चल रहे हैं। वहीं अल्मोड़ा के सीमलखेत में शनिवार रात अतिवृष्टि से गधेरे उफान पर आ गए। मलबा और बोल्डर आने से बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया। यह भी पढ़ें- युवा आयोग, फ्री कोचिंग, औद्योगिक पार्क.इस राज्य में युवाओं के ल...