देहरादून, जुलाई 30 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। भारी बारिश और भूस्खलन लगातार लोगों की जान जोखिम में डाल रही है। मौसम विभाग ने आज के लिए देहरादून समेत पांच जिलों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बदरीनाथ हाईवे के पास पहाड़ी पर भूस्खलन हुआ है। वहीं, मंगलवार से भूस्खलन के कारण बंद पड़ा यमुनोत्री हाईवे अब खुल गया है। पहाड़ी इलाकों में बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इससे लोगों में दहशत बनी हुई है।आज कहां-कहां अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आज देहरादून, चंपावत, बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। राजधानी दून शहर के कई इलाकों में बुधवार दोपहर हुई तेज बारिश के बाद जलभराव से जनजीवन प्रभावित हो गया। इससे पहले बुधवार को सुबह तेज धूप निकलने से...