Uttarakhand Weather: दिवाली के बाद उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, 5 जिलों में बारिश और बर्फबारी
देहरादून, नवम्बर 9 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में दिवाली के बाद आज मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के पांच जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, इन जिलों के 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के मुताबिक, पहाड़ी क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। ऐसे में सुबह और शाम के समय घाटी वाले इलाकों में दृश्यता प्रभावित होने की संभावना है। मौसम विभाग ने फिलहाल राज्य के किसी भी जिले के लिए चेतावनी जारी नहीं की है। यह भी पढ़ें- दिवाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.