Uttarakhand Weather: चारों धाम में बर्फबारी से पारा माइनस में, आज ओलों और अंधड़ का अलर्ट; 2 नवंबर तक बारिश
देहरादून, अक्टूबर 30 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। यहां निचले इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ गई। वहीं चारधाम में श्रद्धालुओं ने बर्फबारी के बीच मंदिरों के दर्शन किए। मौसम विभाग ने दो नवंबर तक राज्य के नौ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बारिश से धान की फसल खराब होने की आशंका है। गढ़वाल में गुरुवार को गंगोत्री-यमुनोत्री से लेकर केदारनाथ धाम तक बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। हर्षिल, धराली, सुक्की, झाला, जानकीचट्टी और खरसाली में भी बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया। केदारनाथ में रात का तापमान माइनस 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बदरीनाथ में ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी हुई। वहीं, निचले इलाक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.