Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 29 अगस्त को भारी बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी, राहत कब से
देहरादून, अगस्त 28 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में 3 सितंबर तक भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर् जारी किया गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के सभी हिस्सों में 29 अगस्त शनिवार को बारिश हो सकती है। विशेषकर रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल और बागेश्वर में कहीं-कहीं भारी वर्षा और बिजली गिरने की चेतावनी है। नदी-नालों में जलस्तर बढ़ सकता है और पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन का खतरा है। देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 29 अगस्त से 3 सितंबर तक राज्य भर में भारी से बहुत भारी वर्षा और आकाशीय बिजली गिरने का गंभीर अलर्ट जारी किया गया है। अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य के पर्वतीय और मैदानी दोनों हिस्सों में मौसम बेहद सक्रिय रहेगा। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आधुनिक सिस्टम से होगी झीलों की निगरानी, इन बातों पर रखी जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.