Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम का तांडव! रात से हो रही भारी बारिश, आज ऑरेंज अलर्ट
देहरादून, अगस्त 18 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आसमान से बादल लगातार आफत बरसा रहे हैं। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में कहीं-कहीं ऑरेंज अलर्ट है। देहरादून में कई घरों में पानी भर गया। देर रात से खबर लिखे जाने तक देहरादून समेत कई जिलों में भारी बारिश हो रही है। आज जिला प्रशासन ने देहरादून में सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया है। देहरादून में सोमवार को भारी बारिश ने सिर्फ सड़कों को नहीं भिगोया, बल्कि जल निकासी व्यवस्था की भी तस्वीर सामने रख दी। कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी और नालियां भी जाम दिखीं। कहीं राहगीरों को पानी के बीच से गुजरना पड़ा तो कहीं वाहनों की रफ्तार थम गई। सालावाला क्षेत्र के एक घर में पानी घुस गया। देर रात करीब 1:20 बजे तक शहर के कई हिस्सों में भारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.