Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में बारिश से बर्बादी: केदारनाथ हाईवे बंद, मानसरोवर यात्रा पर भी ब्रेक- VIDEO
देहरादून, अगस्त 7 -- Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। पहाड़ों में जगह-जगह भूस्खलन और गदेरों के उफान पर आने से राष्ट्रीय राजमार्गों समेत कई लिंक मार्ग बाधित हो गए हैं, इससे यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसरोवर यात्रा भूस्खलन के कारण 10 घंटे से अधिक बंद रही। केदारनाथ हाईवे फिर बंद हो गया है। इसी तरह अन्य चारधाम यात्रा पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग ने आज देहरादून समेत पांच जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।आज कहां-कहां अलर्ट मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए टिहरी, उत्तरकाशी, देहरादून, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश की संभावना जताई है। पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बारिश, हरिद्वार व यूएसनगर में बिजली चमकने के आसार हैं। मौसम विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.