देहरादून, अगस्त 11 -- Uttarakhand Weather: पूरे उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर जारी है। देहरादून में तेज बारिश से एक मकान गिर गया। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई स्थानों पर बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी है। साथ ही प्रदेश के कई स्थानों में बाढ़ का खतरा है। नीती घाटी में बैली ब्रिज बहने के बाद अलकनंदा नदी का स्तर काफी बढ़ गया है। इससे रुद्रप्रयाग में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। देहरादून में कारगी क्षेत्र के चांदचक में स्थानीय निवासी महिला बुशरा शेख का मकान सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे गिर गया। वह मकान में अपने तीन बच्चों के साथ रह रहीं थी। नाले के तेज बहाव में मकान को नुकसान की आशंका के बाद वह बच्चों के साथ बाहर आ गईं। इसके कुछ ही मिनट बाद मकान गिर गया। सभी बाल-बाल बच गए, पर...